फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः वन कर्मियों पर लोगों ने किया हमला, दरोगा समेत दो घायल

Sun, 02 Feb 2020 10:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

स्थानीय वन रेंज के पड़री ग्राम पंचायत के खंता में रविवार को देर रात वन कर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है, जहां एक वन दरोगा की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


म्योरपुर वन रेंज के पड़री ग्राम पंचायत में वन कर्मियों की टीम गश्त पर थी। इस दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने वन कर्मियों की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान वन दरोगा विजेंद्र कुमार (38 वर्ष) तथा वनरक्षक साजिद खान (32 वर्ष) घायल हो गए। दोनों वन कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती किया गया। दोनों का उपचार म्योरपुर सीएचसी में हुआ। 

वन दरोगा विजेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. फिरोज आबेदिन ने बताया कि वन दरोगा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। वन रेंजर शहजादा इस्माइलुद्दीन ने कहा कि वन कर्मी गश्त पर थे इस दौरान पड़री के खंता गांव में कुछ लोगों ने मार कर घायल कर दिया। कहा कि उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। कहा तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्रवाई करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें