फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर बच्चे को लेने के लिए गांव पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने किया पथराव

Fri, 08 Jun 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
सड़क के किनारे मिले लावारिस बच्चे को लेने गई थी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के भदोही जिले के एक गांव में शुक्रवार को एक बच्चे को लेने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोट भी पहुंची है। घटना कोइरौना थानाक्षेत्र के चकिया गांव की है। घटना के बाद माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस साल भर पूर्व लावारिस मिले बच्चे को कोर्ट के आदेश पर लेने गई थी। पांच जून 2017 को चकियां बनकट गांव के समीप सरपत के झाड़ में एक मासूम लावारिस हाल में मिला था। ग्रामीणों की मौजूदगी में बच्चे को गांव के राम बहादुर सरोज के सुपुर्द किया गया।

छह बेटियों का पिता राम बहादुर बच्चे को पाकर काफी खुश हुआ। इधर अखबार में छपी खबर को संज्ञान में लेकर बाल कल्याण समिति न्यायालय ने कुछ माह पूर्व कोइरौना पुलिस को आदेश दिया था कि बच्चे को कोर्ट के सुपुर्द किया जाए।
विज्ञापन


कोर्ट का सहयोग न करने पर राम बहादुर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। मामले को लेकर राम बहादुर हाईकोर्ट भी गया लेकिन वहां उसे राहत नहीं मिली। कोर्ट की सख्ती पर शुक्रवार को दोपहर एक बजे पुलिस चकिया स्थित रामबहादुर के घर बच्चा लेने पहुंची।

इस पर परिजनों व ग्रामीणों ने बस्ती का मार्ग लड़की आदि रखकर जाम कर दिया। साथ ही पुलिस दल पर पथराव कर दिया। इसके बाद मौके पर सात पीआरवी गाड़ियां, ऊंज, गोपीगंज थाने की पुलिस संग स्वाट टीम, पीएसी मौके पर पहुंच गई।

अंत में एएसपी संजय कुमार, सीओ ज्ञानपुर वीके सिंह के समझाने और न्यायालय के आदेश का हवाला देने पर ग्रामीणों ने बच्चे को सौंप दिया।  एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पुलिस टीम पर पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज होगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें