फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विकास क्लब बना हैंडबॉल चैंपियन, लाल बहादुर शास्त्री क्लब को हराकर जीता खिताब

Mon, 18 Mar 2024 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमनानंदपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में विकास क्लब ने यंग स्टार्स को 12-9 से और दूसरे सेमीफाइनल में लाल बहादुर शास्त्री क्लब ने लालपुर क्लब को 20-15 गोल से पराजित किया।
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास क्लब ने सोमवार को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्षेत्रिय खेल कार्यालय वाराणसी द्वारा आयोजित जिला महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री क्लब को 5-4 गोल से हराकर खिताब जीत लिया। 

विज्ञापन




आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमनानंदपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में विकास क्लब ने यंग स्टार्स को 12-9 से और दूसरे सेमीफाइनल में लाल बहादुर शास्त्री क्लब ने लालपुर क्लब को 20-15 गोल से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ आशा सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ एके सिंह, विभा सिंह, सिद्दार्थ गौतम, शम्स तबरेज शम्पू, इरशाद अहमद, कृपा शंकर तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद थे। प्रेम शंकर तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें