फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के विजय का विश्व जूडो चैंपियनशिप में चयन, हंगरी के बूडापेस्ट में 23 से शुरू होगी प्रतियोगिता

Tue, 13 Oct 2020 01:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
विजय यादव
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ की प्रतियोगिता ग्रैंडस्लैम 2020 के लिए देश की पांच सदस्यीय टीम में काशी के विजय यादव का भी चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता हंगरी के बूडापेस्ट में 23 से 26 अक्तूबर बीच आयोजित होगी। जिसमे विजय पाने के लिए विजय मार्च से ही दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
महुअरिया सुलेमपुर के रहने वाले 24 वर्षीय विजय यादव ने बताया कि ग्रैंडस्लैम 2020 प्रतियोगिता उनके लिए टोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाइंग मैचों में से एक है। इसके लिए दिल्ली में लॉकडाउन के दौर से ही अभ्यास कर रहे हैं। 19 अक्तूबर को विजय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारत के चार अन्य खिलाडि़यों के साथ हंगरी रवाना होंगे।


2010 से ही इंडिया टीम का हिस्सा रहे विजय 2018 में भी संघ के ग्रैंडस्लैम में प्रतिभाग किया था, जिसमें विजय ने सातवां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा विजय दक्षिण एशियाई जूडो चैंपियनशिप, एशियन खेल, विश्व सीनियर चैंपियनशिप समेत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण जीत चुके हैं। जबकि नेशनल प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें