फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी: विजय मिश्र और उसके बेटे पर पीड़िता का आरोप,सुसाइड के लिए उकसाया जा रहा

Wed, 10 Aug 2022 08:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भदोही ज्ञानपुर के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र और उसके बेटे विष्णु मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने धमकाने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी कई दिन से धमकी देने वालों के साथ ही घूम रहे हैं। आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विष्णु मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जेल में बंद भदोही ज्ञानपुर के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्र और उसके बेटे विष्णु मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने परेशान करने और गुर्गों से धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह से शिकायत की। अपर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी वरुणा को प्रभावी कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन


जैतपुरा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि पूर्व विधायक विजय मिश्र के गुर्गे लगातार सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट की जा रही है। मुकदमे में समझौते नहीं करने पर सामाजिक रूप से बदनाम करने के साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आत्महत्या करने के लिए उकसाया जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी कई दिन से धमकी देने वालों के साथ ही घूम रहे हैं। पीड़िता के पत्र पर अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह को निर्देशित किया कि इस प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई और सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो। पीड़िता ने जैतपुरा थाने पर भी असहयोग का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने पूर्व विधायक और परिजनों पर दर्ज कराया है मुकदमा 
जैतपुरा निवासी पीड़िता ने पूर्व विधायक विजय मिश्र और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ पहला मुकदमा अक्तूबर 2020 में भदोही के गोपीगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म का दर्ज कराया था। इस मुकदमे में विजय मिश्र, बेटे विष्णु और भतीजे विकास आरोपी है। दूसरा मुकदमा पीड़िता ने सितंबर 2021 में विजय मिश्र और विष्णु सहित 14 लोगों के खिलाफ जैतपुरा थाने में दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि सामूहिक दुष्कर्म मुकदमे में समझौते के लिए उसे धमकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें