फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान सर्वत्र पूज्यते कार्यक्रम: आईआईटी बीएचयू में 22 से 28 फरवरी तक प्रौद्योगिक उत्कृष्टता का होगा प्रदर्शन

Sun, 20 Feb 2022 11:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यह कार्यक्रम हमें यह समझाने में मदद करेगा कि विज्ञान ने कैसे प्राचीन भारत को आधुनिक भारत में बदल दिया है।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आईआईटी बीएचयू में 22 से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के तहत विज्ञान सर्वत्र पूज्यते का आयोजन किया गया है। विज्ञान एवं संस्कृति मंत्रालय और सरकार के अन्य मंत्रालयों की ओर से कराए जाने वाले कार्यक्रम में प्रौद्योगिक उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें संस्थान को एक केंद्र बनाया गया है। छात्र कार्य अधिष्ठाता प्रो. एलपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में भारत की वैज्ञानिक विरासत और प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया जायेगा।

विज्ञापन

निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की विभिन्न शाखाओं, अंतरिक्ष, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, खगोल विज्ञान इत्यादि में समस्याओं के समाधान खोजने में मदद मिलेगी। साथ ही विज्ञान प्रौद्योगिकी को बुनियादी जड़ों से जोड़ने में तथा जीवन को आसान बनाने में उन्नत तकनीकों से अवगत कराएगा।

यह कार्यक्रम हमें यह समझाने में मदद करेगा कि विज्ञान ने कैसे प्राचीन भारत को आधुनिक भारत में बदल दिया है। इसमें आईआईटी बीएचयू के साथ ही स्कूल और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के शिक्षाविद शामिल होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें