फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMS BHU: बीएचयू में 3.68 करोड़ की मशीन देखने ओटी पहुंची विजिलेंस टीम, तीसरे दिन भी टीम ने की पूछताछ

Sat, 18 Jul 2026 12:08 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में 3.68 करोड़ की मशीन देखने विजिलेंस टीम ओटी में पहुंची। मामले में तीसरे दिन भी टीम ने पूछताछ की। वहीं मशीन खरीद से जुड़ी फाइलों भी जांच की। 
विज्ञापन
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस-बीएचयू में 3.68 करोड़ रुपये की मशीन खरीद के मामले की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। दिल्ली से आई विजिलेंस टीम शुक्रवार को सर्जरी विभाग के उस ऑपरेशन थिएटर में पहुंची, जहां मशीन स्थापित की गई है। टीम ने मशीन का निरीक्षण करने के साथ ही एम्स नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों में हुई खरीद की तुलना में जेम पोर्टल से 3.68 करोड़ रुपये में मशीन खरीदे जाने से संबंधित फाइलों की भी जांच की।

विज्ञापन


तीन दिन से चल रही जांच शनिवार को भी जारी रहने की संभावना है। इसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। आईएमएस-बीएचयू में मशीन खरीद में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत विजिलेंस टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि जहां श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में इसी तरह की मशीन लगभग 60 लाख रुपये और एम्स नई दिल्ली में करीब 66 लाख रुपये में खरीदी गई, वहीं बीएचयू ने दिल्ली की एक कंपनी से इसे 3.68 करोड़ रुपये प्रति मशीन की दर से खरीदा।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चार मशीनों के स्थान पर 4.412 मशीनों का बिल लगाया गया है। इसे लेकर भी जांच की जा रही है कि खरीद की मात्रा दशमलव (4.412) में कैसे दर्शाई गई। शुक्रवार सुबह विजिलेंस टीम ने पहले एलडी गेस्ट हाउस में संबंधित अधिकारियों से दोबारा पूछताछ की। इसके बाद दोपहर में टीम सर्जरी विभाग पहुंची और मशीन का निरीक्षण करने के साथ मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी जानकारी ली। तीसरे दिन टीम का रुख अपेक्षाकृत सख्त नजर आया। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें