बजरडीहा क्षेत्र में गश्त करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने कहा कि मोहल्ले और कॉलोनियों में कोई भी संदिग्ध दिखे या किसी को उकसाने का प्रयास कर रहा है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। संबंधित थाने और चौकी पर जरूर सूचित करें। देर शाम पुलिस ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में गश्त करके शांति की अपील की। प्रबुद्धजनों और धर्म गुरुओं से भी संवाद किया गया।