महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में यूजी की सेमेस्टर परीक्षा का
टाइम टेबल जारी कर दी गई है। अलग-अलग सेमेस्टर के रेग्युलर/इंप्रूवमेंट/बैक के विद्यार्थियों की परीक्षा अलग-अलग तिथि में दो पाली में करवाई जाएगी।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में यूजी की सेमेस्टर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय ने मुख्य परिसर के साथ ही गंगापुर और एनटीपीसी के बीए, बीएससी के छात्र-छात्राओं की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। होली बाद शुरू होकर परीक्षा पांच मई तक चलेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में कॉलेजों की सेमेस्टर परीक्षाएं तो चल रही हैं, इस बीच एनईपी के तहत विश्वविद्यालय परिसर और गंगापुर, एनटीपीसी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा की तिथि भी आ गई। अलग-अलग सेमेस्टर के रेग्युलर/इंप्रूवमेंट/बैक के विद्यार्थियों की परीक्षा अलग-अलग तिथि में दो पाली में करवाई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली की 2 से 4 बजे तक करवाई जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 18 मार्च और पहले सेमेस्टर की परीक्षा 11 अप्रैल से करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा समय-सारिणी अपलोड करवा दी गई है।