फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: खिलाड़ी नैना बोलीं- पहले हैंडबॉल खेलने पर मिलते थे ताने पड़ती थी डांट, आज कर रहे सम्मान; खबरें

Sun, 14 Dec 2025 02:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर हैंडबाॅल, क्रिकेट, फुटबाॅल सहित कई खेलों की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News in Hindi: पहले खेलने पर गांव वालें लोग शिकायत करते थे, अभिभावक पढ़ने के लिए डांट लगाते थे। आज अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने के बाद वही लोग सम्मान कर रहे हैं और अपने-अपने बच्चों को भी खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वह चार अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाली उत्तर प्रदेश की पहली महिला हैंडबॉल खिलाड़ी बन गई हैं। वह दो बार भारतीय टीम की उपकप्तान भी रहीं।

वाराणसी में अपने होम ग्राउंड परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अगर यह मैदान और सुविधाएं नहीं होती तो यहां से खिलाड़ी नहीं निकल पाते। इसी मैदान पर नैना ने हैंडबॉल की एबीसीडी सीखी। बताया कि शुरू में ग्रामीण क्षेत्र की रहने के कारण कई तरह के ताने भी सुनने पड़ते थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

माता-पिता का जताया आभार

कई बार माता-पिता की मार भी खानी पड़ी। एक बार तो मुझे घर में बंद कर दिया गया। लेकिन मैने अपने आप से वादा किया था कि मैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनूंगी। नैना यादव ने वर्ष 2025 में भारतीय टीम की तरफ से उज़्बेकिस्तान, चीन,बहरीन और थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेली। वह चीन और बहरीन में उप कप्तान भी रही।

नैना ने बताया कि भारत महिला हैंडबॉल में नया पावर हाउस बन रहा है। अभी एशिया में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भवानीपुर गांव की रहने वाली नैना के पिता रामजी यादव पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं। 

नैना की बड़ी बहन चांदनी ने बताया कि अब रिश्तेदार और गांव के लोगों का बर्ताव पूरी तरह बदल गया। सभी लोग उसकी प्रशंसा करते हैं। उत्तर प्रदेश में नैना यादव पहली महिला हैंडबॉल खिलाड़ी हैं, जिसने एक साल में चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एके सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वह विकास इंटर कालेज की 11वीं की छात्रा हैं।

नारायण दूसरे दौर में पहुंचे
नारायण और प्रशांत के बीच शनिवार को ग्रामीण जूडो प्रतियोगिता के अंडर 50 किलो भार वर्ग में हुए मुकाबले में नारायण जीत हासिल की। उन्होंने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाॅल परमानंदपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल के तीसरे मिनट में ही नारायण ने मैच जीत लिया। इसी भार वर्ग में संतोष ने राघव को, सुनील ने आशुतोष को, रोहित ने राहुल को और प्रदीप ने राजेश को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच भार वर्ग में हो रही है। 

विद्यापीठ की टीम वाॅलीबाॅल के फाइनल में
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वाॅलीबाॅल टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय वाॅलीबाॅल पुरुष वर्ग के फाइनल में पहुंच गई। बीआरए बिहार विवि मुजफ्फरपुर में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ की टीम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची को पांच सेट में निर्णायक मुकाबले में 15-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

इस जीत के साथ काशी विद्यापीठ की टीम ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रतियोगिता 10-14 दिसंबर तक खेली जाएगी। इस उपलब्धि पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, क्रीड़ा परिषद सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह ने बधाई दी है। 

बरेका स्टेडियम में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
फुटबॉल में ड्रॉ रहा काशी और जमशेदपुर का मुकाबला
बीएलडब्ल्यू खेल मैदान पर एलीट अंडर-18 वर्ग फुटबॉल लीग शनिवार को हुई। तीसरे दिन हुए मैच में काशी और जमशेदपुर के बीच मुकाबला दो-दो से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंटर काशी फुटबॉल क्लब के यमन शेरान ने दो गोल किए। 

पहला गोल 47वें मिनट में और दूसरा गोल 65वें मिनट में आया। मैच के अतिरिक्त समय में 93वें मिनट में जमशेदपुर क्लब के हीरा नागमा ने गोल कर स्कोर बराबरी पर ला दिया। इंटर काशी के गोलकीपर हरजीत सिंह ने कई गोल बचाए। इस अवसर पर मुश्ताक अली, इसरार अहमद, भैरव दत्त, राजेश सोनकर और इरशाद अहमद उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
सीनियर महिला कैरम में सौम्या बनीं विजेता
सिंह निकेतन मलदहिया में आयोजित स्मृति कैरम स्पर्धा शनिवार को संपन्न हुई। इसके सीनियर महिला वर्ग में सौम्या विजेता बनी। अंडर-18 बालिक वर्ग में जागृति सोनी विजेता बनीं। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच रविवार को होगा। इस मौके पर ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बैजनाथ नाथ सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर सरदार रणवीर सिंह, रमेश कुमार वर्मा, रेणुका राय, श्रीप्रसाद सोनी, अभिषेक विश्वकर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें