फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 90% छात्रों ने चुना दोनों बोर्ड देने का विकल्प, फरवरी के बाद मई में दूसरी परीक्षा; अंक सुधार का मौका

Sat, 13 Dec 2025 05:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए इस बार अंक सुधार का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस बार कक्षा 10वीं के छात्रों को दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। जिले के 350 सीबीएसई विद्यालयों के 90% छात्रों ने दोनों बोर्ड परीक्षाएं देने का विकल्प चुना है। पहली परीक्षा फरवरी में और दूसरी मई में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


सीएचएस बॉयज के उप प्रधानाचार्य महेश जायसवाल ने बताया कि बोर्ड ने इस बार कक्षा 10वीं के छात्रों को दो बार परीक्षा देने की सुविधा दी है। इसके लिए छात्रों का नामांकन बोर्ड की ओर से कराया गया। जिले के 350 सीबीएसई विद्यालयों के 90% छात्रों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।

दोनों चरण में सिलेबस समान
पहले और दूसरे चरण की परीक्षा का सिलेबस समान रहेगा और पूरे पाठ्यक्रम को कवर करेगा। दोनों परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र भी समान होंगे। यदि किसी छात्र ने दोनों परीक्षा दी, तो उसके अधिकतम अंक फाइनल माने जाएंगे। उदाहरण के लिए, यदि किसी के पहले एग्जाम में अधिक अंक आए और दूसरे एग्जाम में कम, तो पहले चरण के अंक को अंतिम माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान रखने योग्य बातें
  • सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
  • सभी उत्तीर्ण और पात्र छात्रों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारने की अनुमति दी जाएगी।
  • यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
  • जिन छात्रों का पहली परीक्षा में परिणाम कम्पार्टमेंट में है, वे दूसरी परीक्षा में कम्पार्टमेंट श्रेणी के तहत शामिल हो सकेंगे।
  • दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद अतिरिक्त विषयों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें