फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: गंगापुर परिसर में 15 मई को छात्रसंघ चुनाव, 14 तक परीक्षाएं स्थगित

Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में छात्रसंघ चुनाव 15 मई को होगा।  3.30 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक परिणाम जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ गंगापुर परिसर - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में छात्रसंघ चुनाव 15 मई को होगा। बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। नामांकन प्रक्रिया छह मई को ऑनलाइन होगी और प्रमाणपत्रों का सत्यापन सात मई को गंगापुर परिसर में किया जाएगा। परिसर में दो संकाय प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डॉ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सात मई को वैध-अवैध प्रत्याशियाें की सूची का प्रकाशन किया जाएगा और नामांकन वापसी होगी। 15 मई को पूर्वाह्न नौ से अपराह्न दो बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। 3.30 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम तक परिणाम जारी हो जाएंगे।

नामांकन के लिए केवल ऑनलाइन पंजीकरण ही मान्य होगा। प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन, पंजीकरण फार्म के प्रिंट आउट के साथ समर्थक, प्रस्ताव एवं उम्मीदवार को प्रवेश परिचय पत्र के आधार पर दिया जाएगा। निर्धारित प्रोफार्मा पर 75 फीसदी उपस्थिति का प्रमाणपत्र, शपथ पत्र, परिचय पत्र की मूल व छाया प्रति सात मई को नामांकन एवं मूल प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए जमा करना होगा। विद्यार्थियों को मतपत्र में नोटा का विकल्प भी मिलेगा और मतदान ओएमआर शीट पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों में पांच से 14 मई तक होने वाली स्नातक की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि बलदेव पीजी कॉलेज और गंगापुर परिसर में छात्रसंघ चुनाव के कारण परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।

17 मई से होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार होंगी। स्थगित परीक्षाओं की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। बीएएमएस, बीकॉम ऑनर्स पंचम सेमेस्टर एवं एमफिल हिंदी की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें