फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ : छात्रसंघ चुनाव में गड़बड़ी के आरोप की जांच शुरू

Fri, 29 Apr 2022 04:02 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के दौरान गड़बड़ी के आरोप की जांच शुरू हो गई है। महामंत्री पद के प्रत्याशी द्वारा मतगणना में धांधली की जांच की जिम्मेदारी छात्रसंघ चुनाव शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। प्रकोष्ठ 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के दौरान गड़बड़ी के आरोप की जांच शुरू हो गई है। महामंत्री पद के प्रत्याशी द्वारा मतगणना में धांधली की जांच की जिम्मेदारी छात्रसंघ चुनाव शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। प्रकोष्ठ सभी तथ्यों व पक्षों की जांच के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


महामंत्री के प्रत्याशी अभिषेक सोनकर व प्रभु पटेल को बराबर मत मिले थे। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर वरिष्ठता के आधार पर चुनाव अधिकारी ने अभिषेक को महामंत्री निर्वाचित कर दिया। प्रभु पटेल ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई थी।

छात्रों ने कई बार विश्वविद्यालय में हंगामा भी किया। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव शिकायत निवारण प्रकोष्ठ द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पकड़ा गया एक नकलची
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा में बृहस्पतिवार को एक नकलची पकड़ा गया। उड़ाका दल की टीम ने छात्र को नकल करते हुए पकड़ा और उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वाराणसी समेत पांचों जिलों में 37259 विद्यार्थियों में से 1171 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें