फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद की कमेटी पहुंची वाराणसी, करेगी जांच

Sat, 23 May 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विकास प्राधिकरण, आवास विकास, जिला पंचायत और नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं की जांच करने के लिए विधान परिषद समिति शुक्रवार की शाम सर्किट हाउस पहुंची। 25 सदस्यीय समिति का नेतृत्व कर रहे सभापति डॉ. गोपाल नारायण मिश्र ने कहा कि सदस्यों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और गंगा आरती देखी। शनिवार को समिति बैठक कर अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को देगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समिति वीडीए में नीलामी प्रक्रिया में बरती गई अनियमितता, लंका क्षेत्र में पार्कों को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में उठाए गए कदम, जवाहर नगर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, रामनगर में सीवर लाइन दुरुस्त करने, खोजवां में सड़क पर बने अतिक्रमण हटाने

शिवपुर रेलवे फाटक के पास अतिक्रमण हटाने के संबंध में जांच करेगी। इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक भी होगी। समिति के कुछ सदस्य देर रात तक पहुंच जाएंगे। शनिवार की दोपहर 3:12 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस से चले जाएंगे। एडीएम प्रोटोकाल ओम प्रकाश चौबे ने सदस्यों की अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें