स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इतनी स्पष्ट स्थिति सामने है, तो पुलिस अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। इसके साथ ही 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की जा रही है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौके से सभी संदिग्ध फरार हैं, लेकिन जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।