फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Kashi: एस्ट्रो टर्फ का उद्घाटन करेंगे पीएम, यूपी कॉलेज में 8.37 करोड़ की लागत से बना; सुरक्षा तगड़ी

Fri, 24 Apr 2026 01:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज हो गई हैं। बरेका मैदान में आयोजित जनसभा के आसपास हाईअलर्ट जैसी व्यवस्था होगी। सीपी मोहित अग्रवाल सहित तमाम आला अफसर अपने तरीके से सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में बने इसी एस्ट्रो टर्फ का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi in Varanasi: वाराणसी यूपी कॉलेज के नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रो टर्फ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। कार्यदायी संस्था और कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गत दिवस सीडीओ समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य भी शुक्रवार तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी कॉलेज में 8.37 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर एस्ट्रो टर्फ मैदान तैयार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) इस टर्फ को मान्यता से संबंधित प्रमाणपत्र दे चुका है। इसके साथ ही काशी के तीसरे एस्ट्रो टर्फ पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कराने का रास्ता भी साफ हो गया है। खिलाड़ियों के अनुसार, यूपी कॉलेज में 1987 से 2017 तक भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से हॉकी छात्रावास संचालित होता था। यहां से ओलंपियन ललित उपाध्याय समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं।

पीएम के उद्घाटन के बाद काशी के हॉकी खिलाड़ियों को इस एस्ट्रो टर्फ पर खेलने की सुविधा मिलेगी। यह मैदान खेल प्रतिभाओं को निखारने और शहर को खेल हब के रूप में मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराया गया है। यूपी कॉलेज का यह टर्फ एफआईएच श्रेणी-2 हॉकी फील्ड की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
विज्ञापन

 

सुरक्षा होगी दुरुस्त

अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इसे संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। मैदान में पानी के छिड़काव के लिए स्प्रिंकलर, दर्शकों के बैठने के लिए पवेलियन, रात्रिकालीन मैचों के लिए हाईमास्ट लाइट्स, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और स्कोर बोर्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निर्माण करने वाली संस्था तीन वर्षों तक इसका रखरखाव करेगी। ओलंपियन ललित उपाध्याय ने बताया कि काशी का वरुणा पार क्षेत्र हॉकी के लिए जाना जाता है। आधुनिक हॉकी टर्फ पर खेली जाती है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए टर्फ मिलना खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर है। इससे यहां से फिर से हॉकी प्रतिभाओं की नई पौध तैयार होगी।
विज्ञापन

कल आ सकती है एसपीजी, बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे पीएम, जनसभा स्थल पर सिर्फ महिला पुलिस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन से 48 घंटे पहले, यानी शुक्रवार तक एसपीजी के अधिकारी और जवान शहर पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बरेका परिसर तक करीब 25 किलोमीटर लंबे रूट पर चप्पे-चप्पे पर एसपीजी की हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाया जा रहा है। 

इसको लेकर एसपीजी 25 अप्रैल को जिला और पुलिस प्रशासन के साथ कई चरणों में बैठक कर सकती है। बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने वीवीआईपी रूट और बरेका परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि यहां केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी, जो अपनी दक्षता और अनुशासित कार्यप्रणाली से सुरक्षा संभालेंगी। इधर, भाजपा ने भी विशाल महिला सम्मेलन के लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम बनाई है, जो पूरे समय अलर्ट मोड में रहकर किसी भी अव्यवस्था को तत्काल रोकेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें