फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU का वीडियो वायरल: 'लहरिया लुटा ए राजा' और जय श्री राम के नारे पर छात्रों ने लगाए जमकर ठुमके

Fri, 27 Jan 2023 08:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आज बीएचयू का 108वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें छात्रों ने डीजे की धुन और भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। लहरिया लूटा ए राजा और पियवा से पहिले हमार रहलू गाने पर छात्रों ने जमकर डांस किया। छात्रों के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
छात्रों ने डीजे की धुन और भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूरे देश में आज बसंत पंचमी मनाई गई। वहीं मौका था बीएचयू के स्थापना दिवस का। जहां भव्य झांकियां निकाली गईं और छात्रों ने जमकर ठुमके लगाए। आज बीएचयू का 108वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें छात्रों ने डीजे की धुन और भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया।

विज्ञापन




 

पियवा से पहिले हमार रहलू गाने पर छात्रों ने जमकर डांस किया। - फोटो : अमर उजाला
लहरिया लूटा ए राजा और पियवा से पहिले हमार रहलू गाने पर छात्रों ने जमकर डांस किया। छात्रों के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बंसत पंचमी और गणतंत्र दिवस की गरिमा को ताक पर रखकर छात्रों ने डांस किया। जय श्री राम के नारे पर भी छात्रों ने जमकर ठुमके लगाए। 
 
विज्ञापन

जय श्री राम के नारे पर भी छात्रों ने जमकर ठुमके लगाए। - फोटो : अमर उजाला
बसंत पंचमी के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में भव्य झांकियां निकाली गईं। बीएचयू की ये सभी झांकियां छात्रों ने खुद बनाई हैं जो शिक्षा और स्वास्थ्य की थीम पर आधारित हैं। जिसमें विज्ञान, तकनीक,कला, योग, खेल भाषा, धर्म, दर्शन, साहित्य आदि को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें