वीडियो में विधायक मध्य प्रदेश पुलिस के किसी कार्यालय से बाहर निकलते हुए देखे जा रहे हैं। कार्यालय के बाहर ध्वजारोहण किया गया दिख रहा है। इससे जाहिर होता है कि यह वीडियो शनिवार को सुबह नौ बजे के बाद का है। इसके बाद पुलिस विधायक को गाड़ी में बैठाकर ले जा रही है।