वीवंडर फाउंडेशन गौरैया संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है इसको देखते हुए बोगनवेलिया का पौधा लगाया गया। बोगनवेलिया की खासियत यह होती है कि यह कटीले और झाड़ीदार होते हैं, जिससे कि गौरैया ज्यादा से ज्यादा मात्रा में इस पेड़ पर रहना पसंद करती हैं और अपना घोंसला बनाती है।
कार्यक्रम में वीवंडर फाउंडेशन के अध्यक्ष गोपाल कुमार, सचिव धीरज विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष बागेश्वर मोदनवाल, और बोर्ड मेंबर समीक्षा मौर्या और सदस्य विश्वनाथ प्रसाद, और अनमोल सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद चक्रवाल और आकाश सिंह मौजूद थे।