श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के समीप सड़क पर आतिशबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
कमिश्नरेट की चौक थाने की पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है कि आतिशबाजी करने वाले लोग कौन थे। वीडियो से ऐसा लग रहा है कि आधी रात सड़क पर जन्मदिन मनाने के शौकीन युवाओं ने ही आतिशबाजी की थी।