फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पत्नी को ठेले पर ले गया बुजुर्ग: स्वास्थ्य विभाग ने भेजी रिपोर्ट, कहा- पीड़ित ने नहीं किया था एंबुलेंस के लिए फोन

Wed, 06 Apr 2022 01:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बीमार पत्नी को चार किमी दूर ठेले पर अस्पताल लेकर गया बुजुर्ग मामले में स्वास्थ्य विभाग अपना बचाव करता दिख रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट में विभाग ने कहा है कि पीड़ित ने एंबुलेंस के लिए फोन ही नहीं किया था।
विज्ञापन
बीमार पत्नी को ठेले पर अस्पताल लेकर जाता बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के ब्लॉक चिलकहर के अंदौर निवासी शुकुल के अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर लेकर चार किमी दूर अस्पताल ले जाने का मामला सामने आने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग मामले में अपना बचाव करता दिख रहा है। डिप्टी सीएम को भेजी गई प्रारंभिक रिपोर्ट में दिखाया गया है कि पीड़ित ने एंबुलेंस के लिए फोन ही नहीं किया था।
विज्ञापन


अंदौर निवासी शुकुल राजभर की पत्नी जोगिनी देवी (55) की तबीयत खराब चल रही थी। हालत गंभीर होने पर 28 मार्च को शुकुल ने अस्पताल ले जाने के लिए वाहन खोजा, लेकिन नहीं मिला। इस पर वह पत्नी को इलाज के लिए ठेले से चिलकहर पीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

तब शुकुल वहां से निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए, जहां पत्नी की मौत हो गई। इस घटना की फोटो ट्वीटर पर अपलोड होने पर सवाल उठने लगे के यदि शुकुल चिलकहर सरकारी अस्पताल पहुंचे थे तो वहां एंबुलेंस क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई?
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में पाया गया कि पीड़ित ने एंबुलेंस के लिए फोन नहीं किया था। वह ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंचा था। इसकी प्राथमिक रिपोर्ट भेज दी गई है। फाइनल रिपोर्ट भेजी जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें