फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सूरत में युवक ने लगाया फंदा, परिजनों का भदोही में हंगामा, पुलिस ने थाने से भगाया; करवाया अंतिम संस्कार

Wed, 15 Oct 2025 08:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: सूरत में युवक की माैत के बाद उसके परिजन भदोही में सड़क पर शव रखकर हंगामा करने लगे। दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाकर मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज औराई कोतवाली के घटमापुर निवासी एक युवक की गुजरात के सूरत में संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। युवक का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पास के भक्तापुर गांव युवक इसे अपने साथ ले गया था। मांग किया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए।

विज्ञापन


औराई कोतवाली क्षेत्र के घटमापुर निवासी सुशील यादव (21) पुत्र राम दुलार यादव सूरत में फल बेचने का काम करता था। बीते 12 अक्तूबर को उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। मामले की जानकारी होने के बाद परिजन वहां पहुंचे। 

आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही पंचानामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन उसके शव को लेकर बीती रात घर पहुंचे और भक्तापुर गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


मृतक के चाचा रामजी यादव ने बताया कि भक्तापुर निवासी एक युवक गांव के लड़कों को सूरत ले जाकर रेहड़ी पर फल बिकवाने का कार्य करवाता था। उसी युवक के पास सुशील भी फल बेचने का कार्य करता था। परिजनों की मांग है कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाए। वहीं, दूसरी तरफ देर रात तक सीओ औराई प्रभात राय, औराई प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम समेत अन्य काफी देर तक समझाने बुझाने का प्रयास किया। 

बताया कि मामला जहां का है। मुकदमा वहीं दर्ज होगा। बुधवार की सुबह वे शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार कराया। इस बाबत एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामला सुसाइड का है। सूरत में हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैगिंग आया है। वे मुकदमा दर्ज कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। मामला सूरत का होने के कारण यहां संभव नहीं था। ऐसे में समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें