फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम आवास के 5055 लाभार्थियों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा ब्लाॅक में प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभार्थियों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। अब तक 5055 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी लेकिन चेक करने में लगे कर्मियों ने दो दिन पहले ही सत्यापन पूरा कर लिया। नगरा ब्लाॅक में 2978 लाभार्थियों ने सेल्फ सर्वे किया था। वहीं सचिव और अन्य कर्मचारियों ने 4887 लाभार्थियों का सर्वे किया था। सर्वे के बाद लाभार्थियों के सत्यापन के लिए 19 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

सेल्फ सर्वे करने वाले लाभार्थियों को ढूंढने में कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
पीएम आवास के लिए ग्राम पंचायतवार सत्यापन के अनुसार सबसे अधिक मलपहरसेनपुर में 281, ताड़ी बड़ागांव में 219, अतरौली करमौता में 128, औराईकला में 172, बरेवा में 193, छितौनी में 110, खैरानिस्फी में 101, कसौंडर में 187, खरुआंव में 116, कोदई में 198, नरही में 145, निकासी में 136, परसिया रुपपुर में 102, सिसवारकला में 145, उसकर गजियापुर में 108 लाभार्थियों का सर्वे हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें