फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एमपी-एमएलए में आज सुनवाई, पूर्व सांसद धनंजय सिंह अटैक मामले में आ सकता है फैसला

Mon, 06 Nov 2023 12:59 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायाधीश पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में फैसला सुनाएंगे। इससे पहले पिछली सुनवाई पर दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई थी। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में विचारधीन पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में बचाव पक्ष की ओर से दाखिल सफाई साक्षियों की लिस्ट पर वादी पक्ष की ओर से दी गई आपत्ति पर बहस पूरी हो चुकी है। बीते मंगलवार को दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीले पेश की थी। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने इस मामले में आदेश के लिए 6 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


चार अक्तूबर 2002 की शाम छह बजे वाराणसी से वादी धनंजय सिंह अपने किसी परिचित को हॉस्पिटल में देखकर जौनपुर जा रहे थे। वह जैसे ही नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाघर के पास पहुंचे तभी उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इस हमले में धनंजय सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, अंगरक्षक बासुदेव पांडेय व ड्राइवर दिनेश गुप्ता घायल हो गए थे। धनंजय सिंह ने इस मामले में अभय सिंह समेत चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें