फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी से वेंटिलेटर गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 12 Jun 2020 10:29 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • 10 सीसी कैमरे और 20 सुरक्षाकर्मी की तैनाती के बाद भी चोरी होने से हड़कंप
  • आठ जून को हुई चोरी, ट्रामा सेंटर प्रशासन ने दी तहरीर
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू ट्रामा सेंटर से एक वेंटिलेटर के चोरी हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। आठ जून को हुई चोरी के मामले में ट्रामा सेंटर प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रामा सेंटर में गेट से लेकर अंदर तक 20 सुरक्षाकर्मी, 10 सीसीटीवी कैमरा लगे रहने के बाद चोरी की इस घटना से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

 
बीएचयू ट्रामा सेंटर में आईसीयू, इमरजेंसी समेत अन्य जगहों पर मरीजों के इलाज के लिए वेंटिलेटर हैं। जिससे कि दूर-दराज से यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। बताया जा रहा है कि आठ जून को दिन में ही ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड से करीब 16 लाख की लागत वाला पोर्टेबल वेंटिलेटर चोरी हो गया।

विज्ञापन

चोरी कैसे हुई और कौन लोग इसमें शामिल हैं इसकी जानकारी तो पुलिस करेगी। लेकिन जिस तरह से ट्रामा सेंटर में मेन गेट से लेकर जगह जगह बैरियर लगा है और सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में वेंटिलेटर का चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।  
 
ट्रामा सेंटर से वेंटिलेटर चोरी होने की लिखित सूचना ट्रामा सेंटर से मिलने के बाद लंका पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए भेजा गया है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जा रही हैं। - प्रो.ओपी राय, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें