फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएम योगी करेंगे काशी में भ्रमण, शहर आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, बदला रहेगा यातायात

Tue, 17 Sep 2024 09:15 AM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।

सार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आज जगह-जगह रोक और डायवर्जन
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को शहर भ्रमण और कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन जारी किया है। सर्किट हाउस से कालभैरव मंदिर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, गोदौलिया चौराहा पर कार्यक्रम के दौरान सुबह 8.30 बजे से 11 बजे तक जगह-जगह रोक और डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन


एडीसीपी यातायात राजेश कुमार पांडेय के अनुसार विश्वेश्वरगंज तिराहे से मैदागिन चौराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो गोलगड्डा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगें। मैदागिन चौराहे से किसी भी वाहन को गोदौलिया चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 

इन वाहनों को विशेश्वरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गोदौलिया चौराहे से मैदागिन चौराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को रामापुरा/सोनारपुरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रामापुरा से कोई भी वाहन गोदौलिया चौराहे की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को गुरुबाग तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा कार्यक्रम के दौरान 10.30 बजे से 11 बजे तक डायवर्जन रहेगा। इस बीच पिपलानी कटरा कबीरमठ तिराहा से वाहनों को मैदागिन चौराहा, लहुराबीर चौराहा नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामकटोरा की तरफ निकाला जाएगा। 



लहुराबीर चौराहा से मैदागिन चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। प्रदीप होटल कट से किसी भी प्रकार के वाहनों को लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। मैदागिन चौराहा से कबीरचौरा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा। बेनिया तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन कबीरचौरा नहीं जाएगा।

कंटिंग मेमोरियल मिंट हाउस पर कार्यक्रम के दौरान डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगी। जेपी मेहता तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को अंबेडकर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

अंबेडकर चौराहा से आशियाना तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। आशियाना तिराहा से नदेसर मिंट हाउस की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। मिंट हाउस तिराहा से वाहन इंडिया होटल तिराहा नहीं जाएंगे। छावनी स्थित मॉल तिराहा से आशियाना तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें