फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज शाम चार से रात 12 बजे तक चांदपुर चौराहा की तरफ आवाजाही नहीं करेंगे वाहन, जानें वजह

Thu, 16 Oct 2025 05:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एडीसीपी यातायात इस मार्ग पर होने वाले आयोजन को लेकर रूट डायवर्जन किया है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है। यातायात संभालने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Traffic: चांदपुर चौराहा पर गुरुवार को रावण वध (विजय दशमी) पर उमड़ने वाली भीड़ को देख यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। शाम 4 से रात 12 बजे तक डायवर्जन प्रभावी होगा। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि चांदपुर चौराहे पर रावण वध व जुलूस निकाला जाएगा। 

विज्ञापन


इंडस्ट्रीयल स्टेट, अमर उजाला तिराहा, बाटा मोड़, चांदपुर चौराहा, लोहता रोड से जुलूस स्टेट पर जाकर समाप्त होगा। ऐसे में मोहनसराय अंडरपास से किसी भी प्रकार के बड़े वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अखरी या राजातालाब की तरफ मोड़ दिया जाएगा। 

लहरतारा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। बौलिया तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों फुलवरिया या लहरतारा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


अकेलवा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रिंग रोड या गंगापुर की तरफ निकाला जाएगा। मंडुवाडीह थाना तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को चांदपुर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें