बारिश खत्म होने और फलों-सब्जियों के ट्रकों का आवागमन सामान्य होने के बाद भी दाम में कमी नहीं आ रही है। लिहाजा आम आदमी की थालियों से कई सब्जियां गायब हो गई हैं। हालत यह है कि आलू को छोड़कर प्याज, टमाटर, गोभी, भिंडी सबके दाम आसमान पर हैं।
लोगों की मांग है कि कीमतों पर प्रशासन अंकुश लगाए। उधर, सब्जी विक्रेता मौसमी सब्जियों की आवक बढ़ने पर ही कीमतों में कमी आने की संभावना जता रहे हैं।
बाजार में सब्जियों का रेट
- सब्जी पहले अब
- आलू 16-20 12-16
- सेम 50-60 80-100
- परवल 60-80 80-100
- बोडा 40-50 60-80
- लहसुन 160-200 240-280
- प्याज 40-50 50-60
- टमाटर 30-40 50-60
- खीरा 30 40-50
- मूली 40 50-60
- बैगन 30-40 60
- लौकी 40-50 60-80
- गोभी 20-30 50
(नोट : भाव रुपये प्रति किलोग्राम में)