वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के उधोरामपुर और अजगरा में गोमती नदी के किनारे सोमवार की दोपहर दो अज्ञात लाश मछुआरों व ग्रामीणों को दिखाई पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शवों को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार उघोरामपुर मे मिली लाश से युवक ने टी-शर्ट पहना है। दूसरी लाश अजगरा उधोरामपुर के बार्डर पर मिली है जो शर्ट और लोवर पहना है।
एक के जेब से एक आधार कार्ड मिला है, जिससे सतीश मौर्य मर्दानपुर जौनपुर का पता है। आधार कार्ड के आधार पर जौनपुर कोतवाली को इस मामले की जानकारी दी गई है।