व्यापारी शशांक साहू ने बताया कि जो धनिया पिछले सप्ताह 120-140 रुपये किलो बेचा जा रहा था, उसकी कीमत 160-170 रुपये किलो पहुंच गई है। पिछले माह जीरा 230-250 रुपये किलो बिक रहा था। जो कि अब 300 रुपये किलो हो गया है। सौंफ 170 रुपये से 180-190 रुपये में बिक रहा है। काली मिर्च 690 से 700 रुपये किलो थी अब 900 रुपये किलो बिक रही है।
दामों में बढ़ोतरी की वजह कोरोना के बढ़ते केस भी हैं। लोगों ने दोबारा से काढ़े में काली मिर्च का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। सौंफ के दाम भी 170 से 180 रुपये हो गए है। राई 110 से 120 रुपये किलो पहुंच गई है। मेथी पहले 90 रुपये किलो थी वो इसकी कीमत 100 रुपये किलो पहुंच गई है।