बीते माह सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे लेकिन अब हरी सब्जियों के दाम में भारी गिरावट हुई है। रात में पछुआ हवा चलने से किसानों के खेतों में जहां हरी सब्जियों का उत्पादन बढ़ा है तो वहीं दूसरी और टमाटर और हरी मिर्च के भाव में उछाल आया है। गुरुवार को वाराणसी के मंडुआडीह सब्जी मंडी में हरी मिर्च 10 रुपये बढ़त के साथ 50 रुपये प्रति किलो तक बिकी।
विज्ञापन
वहीं टमाटर पांच रुपये बढ़त के साथ 65 रुपये किलो बिका। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले तक हरी सब्जियां 60 से 80 रुपये किलो बिक रही थी, लेकिन अब गांवों और कस्बों के खुदरा बाजारों में भिंडी, नेनुआ, कुनरु और लौकी के दाम 10 से 30 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं।