फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंजारी स्टेडियम के पास टाउनशिप बसाएगा वीडीए, बैठक में अर्बन टाउनशिप परियोजना को दी गई स्वीकृति

Tue, 10 Jun 2025 01:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वीडीए गंजारी स्टेडियम के पास टाउनशिप बसाएगा। बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद टाउनशिप बसाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी विकास प्राधिकरण गंजारी स्टेडियम के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अर्बन टाउनशिप बसाएगा। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब इसे शासन को भेजा जाएगा। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलते ही टाउनशिप बसाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


इसमें आवासीय इलाके, कार्यस्थल, स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग सेंटर और मनोरंजन क्षेत्र जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही फ्लैट, अपार्टमेंट, बंगले और विला भी विकसित किए जाएंगे। यहां अस्पताल, क्लीनिक और स्वास्थ्य केंद्र जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी। टाउनशिप में मॉल, सुपरमार्केट, शॉपिंग सेंटर, पार्क, खेल के मैदान, मनोरंजन केंद्र और बैंक, पोस्ट ऑफिस, लाइब्रेरी और धार्मिक स्थल भी बनाए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें; UP: काशी में अगस्त से गंगा की लहरों पर चलेगा कैटामरैन क्रूज, संगीत के बीच घाटों की सुंदरता को निहार सकेंगे लोग
विज्ञापन


इस टाउनशिप में व्यावसायिक केंद्र, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थानों को भी शामिल किया जा सकता है। बैठक में 36 लाख की लागत से करीब 80 हजार फाइलों की क्षमता वाले नवीन रिकॉर्ड रूम का लोकार्पण किया गया। अब कुल रिकॉर्ड संग्रह क्षमता 255266 फाइलों की हो गई है। 

विज्ञापन

वर्ष 2005 तक की फाइलों को स्कैन कर डिजिटल रूप में संरक्षित किया जा चुका है। अब 2005 के बाद की फाइलों की बारकोडिंग और स्कैनिंग होगी। ये आधुनिक सुविधा से युक्त नवीन रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी। इसके साथ ही सिटीजन एप और कंपलेंट मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल (सीएमएस) का लोकार्पण भी किया गया। 

इसके जरिये नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन कहीं से भी दर्ज करा सकेंगे। बैठक में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कमिश्नर एस राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार, बोर्ड के नामित सदस्य प्रदीप अग्रहरि, अंबरीष सिंह भोला, साधना वेदांती का स्वागत किया। बैठक में सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे। 

पिंडरा में कृषि जमीन को मिश्रित में परिवर्तित करने को मंजूरी
मौजा-सिसवा, परगना-कोलअसला, तहसील-पिंडरा का भू-उपयोग वाराणसी महायोजना नगर-2031 (पुनरीक्षित) में कृषि से मिश्रित में परिवर्तन किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें