फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पांच और तालाबों को संवारेगा वीडीए, धार्मिक व पौराणिक महत्व को बढ़ावा

Sat, 28 Aug 2021 12:32 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वीडीए जिन तालाब-कुंडों को संवारेगा उनमें शिवपुर का चंचा ताल, पांडेयपुर पोखरा, लहरतारा स्थित संत कबीर प्राकट्य स्थल का दूसरा ताल, रामनगर का सगरा व क्षीर सागर तालाब है। तालाब-कुंडों का पानी रिचार्ज किया जाएगा। चारों ओर पाथ-वे, लाइट, बेंच आदि लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बखरिया तालाब का निरीक्षण करतीं वीडीए वीसी ईशा दुहन। - फोटो : Twitter: @vdavaranasi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक व पौराणिक महत्व के तालाब-कुंडों को संवारने का काम वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से शुरू हो गया है। नौ तालाब-कुंडों को संवार रहे वीडीए को पांच और तालाब-कुंडों को संवारने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


धार्मिक व पौराणिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए वीडीए जिन तालाब-कुंडों को संवारेगा उनमें शिवपुर का चंचा ताल, पांडेयपुर पोखरा, लहरतारा स्थित संत कबीर प्राकट्य स्थल का दूसरा ताल, रामनगर का सगरा व क्षीर सागर तालाब है। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि इन तालाबों को संवारने का प्रपोजल नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को भेजा गया है। अब इन तालाबों को संवारने व सजाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। बताया कि तालाब-कुंडों का पानी रिचार्ज किया जाएगा। चारों ओर पाथ-वे, लाइट, बेंच आदि लगाई जाएगी।

31 तक नौ तालाब-कुंडों का काम पूरा होगा
वीडीए वीसी ने बताया कि पहले से निर्माणाधीन नौ तालाब-कुंडों का काम 31 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। काल्हा तालाब, दूधिया तालाब, लक्ष्मी कुंड, पहड़िया तालाब, रिवा तालाब, संत कबीर प्राक्ट्य स्थल तालाब का काम 70 फीसदी या उससे अधिक तक पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकरिया तालाब की धीमी प्रगति पर वीसी नाराज

वीडीए वीसी ने शुक्रवार की शाम बकरिया तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान धीमी गति से हो रहे काम पर वीसी ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद अभियंताओं से तेजी से काम कराने का निर्देश दिया। कहा कि दो से तीन शिफ्ट में मजदूरों को लगाकर हर हाल में 15 सितम्बर तक काम पूरा करें। निरीक्षण के दौरान सचिव सुनील वर्मा, प्रभारी अधिशासी अभियंता अनिल दूबे, अतुल मिश्रा आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें