भुगतान को आसान बनाने के लिए किस्तों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जिन आवंटियों की बकाया राशि 50 लाख रुपये तक है, वे इसे तीन मासिक किस्तों में जमा कर सकते हैं। वहीं, 50 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वाले आवंटियों को तीन द्विमासिक किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी गई है। इस व्यवस्था से बड़े बकायेदारों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
वीडीए ने सभी पात्र आवंटियों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर अपने बकाया का समयबद्ध निस्तारण कराएं और दण्ड ब्याज से पूर्ण राहत प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए आवंटी प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वीडीए कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है या जारी हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर भी योजना से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।