ऑनलाइन प्लेटफार्म से प्लॉट सर्च, लैंडयूज, बिल्डिंग फुटप्रिंट, बिल्डिंग परमिशन सहित टाउन प्लानिंग की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इस काम में वीडीए स्मार्ट सिटी की मदद लेगा। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर महत्वपूर्ण जानकारी अपलोड की जाएगी। नागरिकों को समस्त जानकारी एक ही पोर्टल से मिल सकेगी।
विस्तारित क्षेत्रों में योजनागत विकास, सुगम अनुमोदन प्रक्रियाएं, डेटा-आधारित शहरी नियोजन को बढ़ावा मिलेगा। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लैंड यूज और मैप अप्रूवल अपलोड होंगे। नए जोड़े गए क्षेत्रों के मास्टर प्लान में मानचित्र होगा। इसमें भूमि उपयोग डाटा, आधारभूत संरचना से संबंधित सभी लेयर्स को वैज्ञानिक और पारदर्शी पद्धति से शामिल किया जाए।
इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ धाम: मृत्यु का डिपार्टमेंट काल भैरव का, फोटो-सेल्फी न लें यहां; पुलिसकर्मी की वायरल हुई रील
इसका फायदा विकास से जुड़े कार्य में होंगे। पिछले दिनों वीडीए सभागार में एसजीएल जीआईएस कंसल्टेंट की ओर से उपयोग और कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। बताया गया था कि समयबद्ध रूप से मास्टर प्लान को पूरा करना जरूरी होता है।