Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार रिकॉर्ड 400 भक्तों ने बाबा को यूपीआई पेमेंट किया। इस दौरान औसतन हर भक्त ने 1200 रुपये दिए। वहीं पूरे फरवरी में 13 लाख रुपये दान आए।
महाशिवरात्रि पर सिर्फ 18 घंटे में रिकॉर्ड 400 भक्तों ने यूपीआई कर बाबा विश्वनाथ को विवाह का नेग दिया। पिछले सात दिनों में जितना ऑनलाइन चढ़ावा नहीं आया, उससे ज्यादा सिर्फ रविवार को रात होने से पहले महाशिवरात्रि पर ही 400 भक्तों ने करीब पांच लाख रुपये तक श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को वर्चुअल दान किया है। इसमें सबसे कम एक रुपये और सबसे ज्यादा 50001 रुपये तक का यूपीआई पेमेंट शामिल रहा। जबकि औसतन करीब 1200 रुपये प्रति भक्तों ने राशि भेज दी।
विज्ञापन
इससे पहले 14 फरवरी को 92, 13 फरवरी को 65, 11 फरवरी को 37, 10 फरवरी को 29, नौ फरवरी को 75, आठ फरवरी को 33, सात फरवरी को 36 और छह फरवरी को 47 भक्तों ने बाबा को यूपीआई दान किया।
इस साल फरवरी के 15 दिनों में करीब 1200 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ को करीब 13 लाख रुपये दान में भेजे हैं। सबसे ज्यादा 10001 रुपये और सबसे कम एक रुपये रहा। वहीं, औसत 1092 रुपये का रहा। वहीं, महाशिवरात्रि के आंकड़ों को हटा दें तो 800 भक्तों ने 14 दिनों में बाबा को आठ लाख रुपये यूपीआई पेमेंट के तौर पर भेजे हैं। इसका औसत 1000 रुपये रहा।