वाराणसी में शुक्रवार देर रात सुसवाही में बन रहे अर्पाटमेंट के कारण अगल बगल के मकान के मिटटी ढह
वीडीए उपाध्यक्ष ने जोनल अधिकारी से तलब की रिपोर्ट, धंसने वाले स्थल की कराई जा रही मिट्टी से भराई
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नुआंव में अपार्टमेंट के निर्माण के लिए हुई खोदाई से दो मकानों के हिस्से गिर गए थे। इस मामले में शुक्रवार को वीडीए ने अपार्टमेंट को सील कराया। साथ ही मिट्टी की भराई कराई जा रही है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने रिपोर्ट तलब की है। घटना के बाद वीडीए ने नोटिस चस्पा किया और मिट्टी की भराई कराई। नगवां वार्ड में रितेश सिंह, आदित्य सिंह, गणेश पाठक अन्य की ओर से नुआंव सब्जी मंडी के पीछे ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत कराकर मानक के विपरीत 2000 वर्ग मीटर में खोदाई कराई जा रही थी। दो तल के बराबर खोदाई करने से मिट्टी खिसक गई। इस मामले में 14 जुलाई को नोटिस दिया गया था। बावजूद खोदाई जारी रही। जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति ने कहा कि पूरी रिपोर्ट वीडीए उपाध्यक्ष को देंगे।
निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी
अकसर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है। इस कारण से न केवल निर्माण श्रमिकों के जीवन पर संकट मंडराता है, बल्कि भविष्य में इन इमारतों में रहने वाले निवासियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। निर्माण स्थल, विशेष रूप से बड़े अपार्टमेंट परिसरों के निर्माण स्थल, अकसर अव्यवस्थित और खतरनाक माने जाते हैं। सुरक्षा नियमों का पालन न के बराबर होता है। जिनकी मॉनिटरिंग की कोई व्यवस्था नहीं है।