फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वीडीए और स्मार्ट सिटी मिलकर बनाएंगे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान, आगामी 30 साल के भविष्य को देखकर होगा तैयार

Fri, 26 Dec 2025 03:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: स्मार्ट सिटी ने शहर का 3-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन मैप तैयार किया है। इसमें शहर के समस्त वार्डों के कुल 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
smart city varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडीए और स्मार्ट सिटी संयुक्त रूप से जीआईएस आधारित मास्टर प्लान बनाएंगे। इसमें जीआईएस प्लेटफॉर्म पर लैंड यूज़, मैप अप्रूवल, ग्रीन बेल्ट, पार्क, मॉन्यूमेंट, किसी भी भवन के स्वामित्व एवं स्वीकृत मानचित्र जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अपलोड की जाएंगी। इससे आम जनता आसानी से पोर्टल के जरिए जानकारी ले सकेगी।
विज्ञापन


हाल ही में स्मार्ट सिटी ने शहर का 3-डी अर्बन स्पेशल डिजिटल ट्विन मैप तैयार किया है। इसमें शहर के समस्त वार्डों के कुल 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसमें 50 से अधिक लेयर-वार मैप संकलित किए गए हैं, जिनमें शहर के समस्त ड्रेनेज एवं वाटर पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट, शौचालय एवं पेयजल, वार्ड सीमा आदि का विवरण उपलब्ध होगा।

वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के अनुसार जीआईएस आधारित शहर का मास्टर प्लान आगामी 30 वर्षों के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसके जरिए शहर का बेहतर विकास होगा और किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों सूरत में इस प्रकार का इस्तेमाल किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए यहां पर यह प्लान बनाया जा रहा है, ताकि विकास से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इस कार्य में स्मार्ट सिटी के विशेषज्ञों और इंजीनियरों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें