फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दालमंडी के आसपास खोजी जा रही सरकारी जमीन, नगर निगम के लेखपाल कर रहे सर्वे

Fri, 26 Dec 2025 02:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नगर निगम के लेखपाल दालमंडी के आसपास सरकारी जमीन की तलाश में सर्वे कर रहे हैं। इन जमीनों का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं के विकास में किया जाएगा।
विज्ञापन
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी चौड़ीकरण के साथ ही आसपास के इलाकों में सरकारी जमीन तलाशी जा रही है। नगर निगम की ओर से लेखपाल सर्वे का काम कर रहे हैं। जमीन मिलने पर पार्किंग सुविधा को बेहतर किया जाएगा। इस क्षेत्र में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। इसे देखते हुए दालमंडी के आसपास सरकारी जमीन देखी जा रही है, जहां पार्किंग की सुविधा बनाई जाएगी।

विज्ञापन


हाल ही में हड़हा सराय की एक जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है। अन्य जमीनों को लेकर भी यहां पार्किंग की सुविधा बढ़ाई जाएगी। इसके लिए लेखपालों को लगाया गया है, ताकि सर्वे में यह पता चल सके कि जमीन कहां और कितनी है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार निगम की ओर से सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने की प्रक्रिया तेज की गई है। पिछले दिनों हुए सर्वे में 1400 बीघे से अधिक सरकारी जमीनों को चिह्नित किया गया था।

पहले उन जमीनों से कब्जा हटवाया जाएगा, जहां कोई विवाद नहीं है। टीन शेड लगाकर कब्जा करने वालों को हटवाया जाएगा। कब्जा हटवाने के बाद जमीन को तारों से घेरकर नगर निगम अपना बोर्ड लगाएगा। इन जमीनों का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं के विकास में किया जाएगा। इन पर कम्युनिटी सेंटर, बारातघर, पार्क आदि का विकास किया जाएगा। इन जमीनों पर बीते कई वर्षों से लोगों का कब्जा है। नवविस्तारित इलाकों के सर्वे में 79 गांव ऐसे मिले हैं, जहां 1300 बीघे से अधिक सरकारी जमीन पर कब्जा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें