फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु बोटॉनिक्स पुस्तक का विमोचन: मनोज सिन्हा बोले- आधुनिकता के दौर में अपनी संस्कृति को न करें दरकिनार

Thu, 21 Apr 2022 05:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डॉ. कुंवर साहनी की पुस्तक वास्तु बोटॉनिक्स का विमोचन जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। 
विज्ञापन
वास्तु बोटॉनिक्स पुस्तक का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में लेखक डॉ. कुंवर साहनी की पुस्तक वास्तु बोटॉनिक्स का विमोचन जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पुस्तक विमोचन के बाद मनोज सिन्हा ने कहा कि जब हम आधुनिकता के दौर से गुजर रहे हो तो हमे परंपरा की अच्छाइयों को बरकरार रखना होगा।

विज्ञापन


वास्तु बोटॉनिक्स इसी परंपरा को पहुंचाने का एक बेहतर प्रयास है। इसमें पुरातन जीवन संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। कहा कि वैदिक काल से ही वास्तुशास्त्र की मान्यता है। घर बनाने में नौ ग्रहों के आधार पर बनाना इनमें प्रमुख है। बहुत से लोग इसको भूलते जा रहे हैं। यह भी जानना होगा कि अतीत के बोध से ही नए भविष्य का निर्माण होता है। 

संस्कारों और संस्कृति का संचय होना जरूरी

वास्तु बोटॉनिक्स पुस्तक को उन्होंने वैदिक साहित्य से लेकर ज्योतिष, वास्तुशास्त्र के उन्मूलन में बेहतरीन प्रयास बताया। कहा कि ग्रह और वनस्पतियां मानवता के विरासत की संरक्षक रही हैं। अगर हम इनमें तालमेल बिठाकर चलेंगे तो न केवल यह विरासत संरक्षित होंगी बल्कि समृद्ध भी होगी। काशी एकेडमी फॉर होलिस्टिक इनोवेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि समाज में समन्वय स्थापित करने के लिए संस्कारों और संस्कृति का संचय होना जरूरी है। 

वास्तु सदियों पुराना भारतीय विज्ञान

संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रो. विनय कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में मानवीय मृल्यों को संरक्षित करने की जरूरत है। इसमें वास्तु के साथ ही वनस्पतियों की भी अहम भूमिका है। प्रो.एनपी द्विवेदी ने पौधों को लगाने के साथ ही उसकी महत्ता के बारे में जानकारी के लिए इस पुस्तक को उपयोगी बताया।
विज्ञापन

वास्तु बोटॉनिक्स के लेखक डॉ. कुंवर साहनी ने बताया कि पुस्तक में बताया गया है कि वास्तु सदियों पुराना भारतीय विज्ञान है, जो मनुष्यों के लिए अपने परिवेश में लाभान्वित होने के लिए भवनों का निर्माण करता आ रहा है। वास्तु वनस्पति विज्ञान का उद्देश्य नए और अनुभवी चिकित्सकों के लिए समझ को बढ़ाना और अंतदृष्टि प्रदान करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें