फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा कॉरीडोर के दोनों तरफ बनेंगे स्पंजी पाथवे

Fri, 30 Dec 2016 02:04 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
सुरेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के लोहिया पार्क के फैब्रिक्स पाथ-वे की तरह वरुणा कॉरिडोर के दोनों तरफ  पांच मीटर में स्पंजी पाथ-वे का निर्माण कराया जाएगा। अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने के साथ ही कॉरिडोर के दोनों तरफ  सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने डीएम तथा अन्य अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देशित किया।

कॉरिडोर के निर्माण में किसी भी स्तर पर सुस्ती न बरतने तथा निर्धारित कार्य मार्च, 2017 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने के लिए सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र से सप्ताह में दो बार स्वयं प्रगति की समीक्षा व स्थलीय सत्यापन करने को कहा।
विज्ञापन


नदी के किनारे स्थित होटलों एवं व्यावसायिक कांप्लेक्सों में लगे एसटीपी प्लांट का औचक निरीक्षक कराने का निर्देश दिया। नगर निगम के उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि वरुणा किनारे के लोगों को नोटिस जारी कर सुनिश्चित कराया जाए कि नदी की तरफ  कूड़ा न फेंके ।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ पुलकित खरे, उप नगर आयुक्त राजेंद्र सिंह सेंगर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सहित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जैन समेत अधिकारी मौजूद थे। 

सुसुवाहीं-नासिरपुर मार्ग पर 188.26 लाख की लागत से दो किलोमीटर लंबाई एवं 3.75 मीटर चौड़ाई के सीसी रोड एवं ड्रेनेज निर्माण कार्य का सुरेंद्र पटेल ने शिलान्यास किया। विभाग के अभियंता को मार्च 2017 तक इस कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें