फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा कॉरिडोर के निर्माण में लेटलतीफी पर चीफ इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर गिरेगी गाज

Tue, 05 Dec 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/लखनऊ
विज्ञापन
वरुणा कॉरिडोर - फोटो : file photo
विज्ञापन
सपा सरकार में सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर के कार्य में लेटलतीफी पर सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में वाराणसी के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (सोन) सुरेश चंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कई और अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। उन्हें चिह्ति कर लिया है। बस सही समय पर कार्रवाई की जाएगी।  जिस समय यह योजना शुरू हुई थी उस समय ओम प्रकाश श्रीवास्तव मुख्य अभियंता सोन के पद पर रहे।

काम शुरू होते ही सरकार की ओर से राजेंद्र सिंह को इस पद पर भेजा गया। उनके कार्यकाल में काफी काम हुआ। अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर कई सवाल पहले उठ चुके हैं। यहां तक की पैसों का बंदरबांट की भी चर्चा रही।
विज्ञापन


सरकार बदलने के बाद सिंचाई विभाग से यूपीपीसीएल ने योजना की लागत से अधिक रुपये मांगे। सिंचाई विभाग ने अधिक रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद यूपीपीसीएल ने काम रोक दिया।

दबाव पड़ने पर इक्का दुक्का जगहों पर काम शुरू कराया लेकिन गति नहीं पकड़ने के चलते मानीटरिंग करने वाले सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। 

प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चंद्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल वाराणसी की वरुणा नदी के चैनलाइजेशन व तटीय विकास परियोजना के संबंध में दिए गए निर्देशों के  बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। परियोजना को 31 मार्च 2018 तक पूरा किया जाना है। 
विज्ञापन

वरुणा कॉरीडोर का अबतक 70 फीसदी ही हुआ काम

वरुणा कॉरिडोर
इस संबंध में सिंचाई विभाग और यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। लंबित बिंदुओं पर समय पर निर्णय न किए जो, तटों के निर्माण और उससे संबंधित अन्य कार्यों के बाधित होने, उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन करने तथा शासकीय कार्य में रुचि न लेने जैसी अनियमितताओं पर मुख्य अभियंता (सोन) तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

201 करोड़ रुपये की योजना में 70 फीसदी काम हुआ है। डीएम बंगले के पीछे 1 से लेकर 11.3 किमी सरायमोहाना तक चैनलाइजेशन काम सिंचाई विभाग ने शुरू कराया है। 10.3 किमी के दायरे में पचास मीटर तक ग्रीन बेल्ट का विकास किया जाएगा। पक्के घाट बनाए जाएंगे। पाथवे, हाईमास्ट, बैठने की कुर्सियां, रंग बिरंगी नावें चलाई जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें