फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी महिलाओं को कराएगा गोवा का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महिला दिवस पर आईआरसीटीसी केवल महिलाओं को गोवा की सैर कराएगा। बृहस्पतिवार को इस टूर पैकेज का शुभारंभ हुआ। टूर पैकेज के तहत आठ मार्च को महिला यात्री लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे गोवा के लिए उड़ान भरेंगी।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइन के विमान 6ई-396 से महिला पर्यटक दोपहर 3:25 बजे लखनऊ से रवाना होकर शाम 5:50 बजे गोवा पहुंचेंगी। जबकि पर्यटकों की वापसी 11 मार्च को गोवा से शाम 6:40 बजे इंडिगो के विमान 6ई-397 से होगी। इस टूर पैकेज में विमान यात्रा के साथ एसी कारों से स्थानीय भ्रमण, तीन सितारा होटल में ठहरने का प्रबंध व सुबह का नाश्ता के साथ रात के भोजन का इंतजाम आईआरसीटीसी कराएगा। इस पैकेज में महिला ही टूर मैनेजर होगी।
महिला दिवस स्पेशल गोवा एयर पैकेज की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और गोमतीनगर पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय के अलावा उनकी हेल्पलाइन नंबर 8287930908 / 8287930909 और 8287930910 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें