फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी की फुटबॉल टीम ने देवी पाटन को छह गोल से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक फुटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने देवीपाटन मंडल की टीम को छह गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता के पहले मैच में वाराणसी मंडल की टीम के खिलाफ देवी पाटन की टीम एक भी गोल करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

फुटबॉल कोच व हथियर इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक गोपाल प्रसाद ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से तीन सितंबर तक बलिया में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में फुटबॉल नर्सरी के आठ खिलाड़ी दो वर्ग अंडर-19 और अंडर-17 में खेल रहे हैं। फुटबॉल कोच भैरव दत्त ने बताया कि अंडर-19 में प्रीति यादव, मन्नत सिंह, सुमन, खुशी व मोहनी कुमारी जबकि अंडर-17 टीम में कोमल कुमारी, अंजली पटेल, अंजली यादव शामिल हैं। अंडर-14 टीम में मौसमी, नेहा, तन्वी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें