चौबेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास रविवार शाम दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आने से 30 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई। वह पथरी की दवा लेने घर से निकला था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
चौबेपुर के कादीपुर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर बहादुरपुर गांव के पास रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई। वह पथरी की दवा लेने के लिए घर से निकला था। हादसा डाउन दुर्ग एक्सप्रेस (15160) से हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चंदन रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर से दवा लेने के लिए निकला था। शाम करीब पांच बजे वह रेलवे ट्रैक के पास दुर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चंदन राजगीर मिस्त्री का काम करता था।
चंदन के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें सूरज चार वर्ष और नागेश दो वर्ष का है। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी सुशीला की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वाराणसी सिटी जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर थाने की पुलिस मौजूद है और जीआरपी की ओर से आवश्यक कार्रवाई की गई है।