फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पत्नी के वियोग में युवक ने की आत्महत्या

Sat, 14 Dec 2019 07:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मृतक अभिषेक - फोटो : a
विज्ञापन

पंचक्रोसी चौराहे के समीप दुर्गा नगर कालोनी निवासी एक युवक ने पत्नी के विदाई के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के अनुसार पंचक्रोसी चौराहा के समीप दुर्गा नगर कालोनी निवासी अभिषेक राजभर (22) की शादी 28 नवंबर को जगदीशपुर (चोलापुर) में हुई थी। पत्नी नीतू की पहली विदाई 11 दिसंबर को हुई।

विज्ञापन


विदाई के बाद से ही अभिषेक गुमशुम रहने लगा और तीन दिन बाद पत्नी के कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता राजकुमार बीएसएनल में टेलीकॉम मैकेनिक हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक रात में ठीक से ही सोया था और सुबह मैं अपने ड्यूटी चला गया था।

शनिवार को जब दोपहर तक अभिषेक कमरे से बाहर नहीं आया तो बहन नीलम ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब न आने से बहन नीलम आस-पड़ोस के लोगों को बुलाई धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो देखा गया कि साड़ी को फंदा बनाकर पंखे से बांधकर अभिषेक अंदर लटका हुआ है।
विज्ञापन


अभिषेक चार भाई व बहनों में सबसे बड़ा था। पंचकोसी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था बीते 2 महीने से शादी के सिलसिले में अवकाश पर था। वहीं पड़ोस के लोगों ने बताया कि पत्नी के विदाई के वजह से अभिषेक ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें