फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ड्यूटी लगेगी कंप्यूटर से, स्थापित होगा पर्यटक पुलिस थाना

Sun, 01 Jan 2017 03:35 PM IST
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi ssp nitin tiwari with DM - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल में पुलिस महकमे में कागज रहित पारदर्शी कामकाज पर जोर होगा। इसके तहत अब जनवरी के पहले हफ्ते से जिले के सभी थाने में रोजाना नाइट आफीसर, डे अफसर, बैंक चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर पिकेट, फैंटम और रात्रिकालीन गश्त ड्यूटी कंप्यूटर से लगाई जाएगी।
विज्ञापन


इसका फायदा यह होगा कि अब अधिकारी अपने मातहतों की ड्यूटी कंप्यूटर पर क्लिक करते ही जान सकेंगे और अनियमितताओं पर अंकुश लग सकेगा। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस महकमे में पेपरलेस कामकाज की मुहिम शुरू की गई है। पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अब एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जा रही है।

कौन पुलिसकर्मी बिना बताए गायब है इसका भी आसानी से पता चल जा रहा है। इसी तरह हर थाने के लिए भी ड्यूटी लगाने का सॉफ्टवेयर तैयार कर दिया गया है। नए साल में इसी के जरिये काम होगा।
विज्ञापन


इससे अब कांस्टेबलों की छुट्टी, उनका जन्मदिन और ड्यूटी विवरण सहित उनसे संबंधित सारी जानकारियां जुटाने में दिक्कतें नहीं आएंगी। जनवरी से सिपाहियों और दरोगाओं का तबादला भी ऑनलाइन तरीके से ही होगा।
विज्ञापन

सात और चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट, मिले हैं 50 लाख

traffic light
इसके साथ ही नए साल की शुरुआत में ही आगरा की तरह एक उच्च सुविधायुक्त पर्यटक पुलिस थाने की स्थापना पर काम किया जा रहा है। इस थाने पर प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात होंगे। उन्हेें हिंदी के साथ ही अंग्रेजी सहित कुछ अन्य प्रमुख यूरोपीय भाषाओं का ज्ञान होगा।

पर्यटन पुलिस थाना के पुलिसकर्मी विदेशी नागरिकोें की मदद के साथ ही वीवीआईपी ड्यूटी में भी काम आएंगे। जल्द ही अपने पास उपलब्ध संसाधनों से इस कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। शहर के सात और चौराहों पर भी जल्द ही ट्रैफिक सिग्नल लाइट की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही शहर भर में डिवाइडर पर जहां भी बेतरतीब तरीके से कट्स है वहां आवश्यकतानुसार डेलिनेटर और जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे। इसके लिए मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने अवस्थापना निधि से पुलिस महकमे को 50 लाख रुपया स्वीकृत किया है। एसएसपी ने बताया कि अवस्थापना निधि से मिले 50 लाख रुपये से गिलट बाजार, भोजूबीर, सिगरा, साजन तिराहा, लंका चौराहा, लहरतारा सहित सात स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

इसके पहले रथयात्रा, मलदहिया, पुलिस लाइन और गिरजाघर चौराहा पर पहले से लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट को दुरुस्त कराया जा चुका है।

एसएसपी ने बताया कि इसके साथ ही साजन तिराहा, सिगरा चौराहा, रथयात्रा चौराहा, मरी माई तिराहा, मलदहिया चौराहा, लंका चौराहा, लहरतारा चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, गिरजाघर चौराहा, गिलट बाजारा तिराहा, कचहरी चौराहा, गोदौलिया चौराहा, मैदागिन चौराहा, भोजूबीर तिराहा के सुंदरीकरण के संबंध में कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत कवायद शुरू कर दी गई है।

जनवरी के पहले हफ्ते से काम होते दिखाई देने लगेगा। इस काम में वीडीए और आरईएस भी सहयोग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें