वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र की छह महिलाओं का मंगलसूत्र छीनने के बाद शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अखरी में एक महिला की चेन छीन ली। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने तक ही सीमित रही। वहीं, ताबड़तोड़ घटनाओं से रोहनिया क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।
रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी कुमार प्रवीण की पत्नी अंशू कुमारी एक अन्य महिला के साथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई थी। वापसी के दौरान विशाल नगर फेज-2 के पास अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने अंशू के गले पर पीछे से झपट्टा मार कर उनकी सोने की चेन छीन ली। इसके बाद तेजी से चितईपुर-चुनार मार्ग की ओर तेजी से भाग निकले।
रोहनिया थाने की पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के समीप लगे सीसी कैमरे की फुटेज के अनुसार, बाइक पर दो बदमाश सवार थे। एक गमछा से मुंह बाधा हुआ था और एक मास्क लगाया हुआ था। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार और बुधवार की रात रोहनिया क्षेत्र के दो गांव में घर में सोई छह महिलाओं का मंगलसूत्र बदमाश खींच ले गए थे।