कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मऊ जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा हैं,शुक्रवार को इसके जद में जिले के दो शासकीय कार्यालय के नौ कर्मचारी सहित 22 नए संक्रमित मरीज मिले। जिले में इसके साथ मरीजों की कुल संख्या 1028 पहुंच गई। सकारात्मक बात है कि 731 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। जबकि 290 सक्रिय मरीज हैं।
कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एंटीजेन टेस्ट में 16 तथा बीएचयू से आई रिपोर्ट में 6 लोग संक्रमित मिले।सीएमओ ने बताया कि बीएसए कार्यालय का जिला समन्वयक, स्टेनो तथा एक कम्यूटर आपरेटर एंटीजेन टेस्ट में संक्रमित मिले।जबकि हलधरपुर थाने के छह पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
इमलियाडीह गांव का एक व्यक्ति तथा ब्लॉक रोड परदहां के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं चिरैयाकोट के यूसूफाबाद से एक व्यक्ति, औलिया पुर घोसी से एक व्यक्ति, वलिदपुर से एक व्यक्ति, परदहां ठकुरहा का एक व्यक्ति, चकऊथ का एक व्यक्ति, सदर चौक का एक व्यक्ति, पुराना कोपागंज और मर्यादपुर का एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कुल मरीजों का ग्राफ 1028 पहुंच गया है। 73 ठीक हो चुके हैं, सात की मौत हो चुकी हैं।