फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पंडी गांव की महिलाओं और बच्चों ने विश्वनाथ धाम सहित अन्य मंदिरों में किए दर्शन, सुरक्षा तगड़ी

Mon, 29 Jun 2026 10:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र के पंडी गांव की महिलाओं और बच्चों ने सात घंटे काशी भ्रमण कर प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का दर्शन किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, संकटमोचन मंदिर, दुर्गाकुंड, विशालाक्षी मंदिर और छावनी स्थित मॉल का भी भ्रमण किया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना।
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर के बाहर पंडी गांव के महिलाएं और बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चंदौली नौगढ़ की पंडी गांव की 40 महिलाओं समेत 49 लोगों ने सोमवार को काशी भ्रमण किया। दोपहर 1.30 बजे से रात 8.30 बजे तक काशी भ्रमण के दौरान महिलाओं और बच्चों ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, विशालाक्षी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, दुर्गाकुंड में दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन




इस दौरान छावनी क्षेत्र स्थित मॉल भी घुमाया गया। ऊंची इमारतें और अत्याधुनिक दरवाजे और लजीज व्यंजन का पहली बार महिलाओं, बच्चों ने स्वाद चखा। गाइड की तरह पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक-एक वस्तुओं और मंदिरों के महत्व को बताया। अगली बार गांव की अन्य महिलाओं को भी भ्रमण कराने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण की पहल पर चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने निरीक्षक मुकेश तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को पुलिस की बस से नौगढ़ के पंडी गांव भेजा। यहां गांव में पहले से तैयार महिलाओं समेत पांच पुरुष, बच्चों को बस में बैठाया गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

नौगढ़ से काशी के लिए चले महिलाओं के समूह को रास्ते में बोतलबंद पानी और नाश्ता कराया गया। निरीक्षक मुकेश तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बस से उन्हें लेकर संकट मोचन मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने संकटमोचन दर्शन के बाद दुर्गाकुंड में कूष्मांडा देवी के दर्शन पूजन किए। 

महिलाओं का समूह यहां से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचा तो हर हर महादेव के उद्घोष से खुद को रोक नहीं सके। मंदिर प्रशासन की ओर से प्रत्येक महिलाओं का अंगवस्त्रम और प्रसाद देकर स्वागत किया गया। महिलाओं के साथ मंदिर प्रशासन ने गेट नंबर चार पर फोटो भी शूट कराएं। अत्यधिक उत्साहित महिलाओं को पास में ही विशालाक्षी मंदिर में दर्शन-पूजन कराया गया। 

दर्शन-पूजन के बाद महिलाओं को छावनी क्षेत्र के जेएचवी मॉल में भी घुमाया गया। यहां उन्हें लजीज व्यंजन खिलाया गया। रात 8.30 बजे के बाद बस के जरिए पुलिस कर्मी उन्हें लेकर नौगढ़ के पंडी गांव रवाना हो गए। काफी प्रसन्न महिलाओं ने चंदौली पुलिसकर्मियों को काफी साधुवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें